Monday, 10 February 2014

महान भारतीय गणितज्ञ कि बेजान अवस्था

पिछले दिनों एक डाक्यूमेंट्री के सिलसिले में एक महान भारतीय गणितज्ञ को बेजान अवस्था में देखा। वह महान गणितज्ञ डा. वशिष्ठ नारायण सिंह जी थे। जो आज एक मानसिक बीमारी से गुजर रहे है। जिन्होंने आइंस्टिन के सिद्धांत E=MC2  को चैलेंज किया और मैथ के गौस की थ्योरी को भी चैलेंज किया था। हमने इनका नाम सुना था मगर इनसे बातें करने और देखने का मौका पहली बार मिला था। इन्होंनें साइकिल वेक्टर स्पेश थ्योरी पर शोध किया था।
हल्कि टेढ़ी किये गर्दन जो शायद झुकी हुई थी, आंखों में चमक थी मगर किसी सवाल को तलाशती हुई, सर पर तीरखी टोपी पहने और बार बार किताबों और डायरी को दिखा ये बोलते कि इसकी भी तस्वीर खीचों। बीच बीच में ये कहते है जाओं तुम सब क्यों आये हो।
घर वालों ने बताया ये ज्यादा देर किसी के पास नहीं बैठते और एक कमरे में ही सोये या कुछ लिखते रहते है। वहीं इनके कमरे और घर की दिवारें पूरी तरह स्लेट बोर्ड दिखाई दे रही थी। शायद कितने हीं अनसुलझे सवाल उनके दिवारों पर लिखी हुई, जैसे फिल्मों में किसी वैज्ञानिक के दिवारों पर दिखता है चारों तरफ कुछ ना कुछ लिखा हुआ। वहीं एक शायरी लिखी थी  ‘‘जिंदगी में कभी किसी के लिए मत रोना। क्योंकि वो तुम्हारे आंसुओं के काबिल ना होगा, और अगर होगा तो वो तुम्हें रोने ही नहीं देगा।’’
कहतें है कि अपोलो मिशन के दौरान डा. वशिष्ठ नारायण सिंह नासा में थे तभी गिनती करने वाला कंपयूटर में खराबी आ गई। ऐसे में डा. सिंह ने उंगलियों पर ही गिनती शुरू कर दी, बाद में साथी वैज्ञानिकों ने उनकी गिनती को सही माना था। उनकी कुछ डिग्रीयां तो दिवारों पर टंगी थी। मगर ज्ञान का भंडार उनके बक्सों में भरे पड़े थे। जिनमें उनके द्वारा लिखी कई शोध पत्र और मैथ के कई अनमोल फार्मूला शायद बंद पड़ा है।
वहीं घरवालों से बातें करने के दौरान पता चला कि वो पटना में एक प्राइवेट कोंचिग की दया पर रह रहे हैं। मगर सरकार और प्रशासन कोई पूछने तक नहीं आता है और दबाब पड़ता है तो खानापूर्ति के लिए इधर उधर भेज दिया जाता है। फिर कुछ दिनों बाद उसी स्थिती में वापस लौट आते है।
वहीं उनकी मां से मिला, आज भी उनकी आवाज में एक कड़क मिज़ाजी है खुला आवाज़, और बातें करने की अचुक कला है। लिखने को एक किताब लिखी जा सकती है इनकी उपलब्धियों पर मगर जो देखा वहीं काफी था।

 

1 comment: