भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जिस बात का डर था, वहीं हुआ। साल 2016 का आगाज आतंकवाद के साये में हुआ। पिछले साल के अंत में ही एजेंसियों ने चेताया था कि देश पर आतंकियों का काला साया मंडरा रहा है।
क्योंकि साल शुरू होने से चंद रोज पहले ही आईबी ने अलर्ट जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई संदिग्ध जगह आतंकियों के निशाने पर है। जिसकी शुरुआत 2 जनवरी को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले के साथ हुई।
