Saturday, 26 December 2015
Tuesday, 22 December 2015
उगते हुए सूर्य को लगा ग्रहण, 2015 को कभी नहीं भूल पाएंगे ये दिग्गज…
वर्ष 2015 में भारतीय राजनीति में बहुत से उठा-पटक देखें गए। बहुत से धुरंधर इस वर्ष भींगी बिल्ली बन गए तो कई नए नेताओं का उदय भी हुआ। देश की कई नामचीन हस्तियां इस वर्ष को कभी नहीं भूल सकती क्योंकि उनके उगते हुए सूर्य को ग्रहण लग गया। आईए जानते हैं उन हस्तियों के बारे में जिनके खाते में बीते साल ने बहुत सी मुश्किलें दी और चुनौतियां भीं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2015 में हुए बड़े बदलाव, रचे गए इतिहास...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए साल 2015 बहुत ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कहीं खेल में कुछ नए नियम बने तो कहीं कुछ वर्षों पुराने नियम बदले गए। कहीं, विवाद दिखा तो कहीं उसी विवाद का समाधान भी निकला। कई इतिहास रचे गए तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी टूटे।
- टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बदला…
वर्ष 2015 में क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी तब्दिली तब हुई जब टेस्ट मैच को रोमांचक बनाए रखने के लिए क्रिकेट के इस फॉर्मेंट के इतिहास को ही बदल दिया गया। क्रिकेट इतिहास में सफेद जर्सी और लाल बॉल टेस्ट क्रिकेट की पहचान थी लेकिन इस वर्ष इनकी पहचान बदली गई। क्योंकि टेस्ट मैच केवल दिन में ही नहीं, बल्कि अब डे-नाईट भी खेले जाएंगे। डे-नाईट के लिहाज से टेस्ट की लाल गेंद को छोड़कर गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया गया। दरअसल, यह बदलाव टेस्ट क्रिकेट की गिरती लोकप्रियता को देखकर किया गया है।
2015 में इन दिग्गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा...
साल 2015 में कई देशी-विदेशी दिग्गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्यास लेने वाले खिलाडि़यों में कई के नाम अनोखे रिकार्ड दर्ज हैं...
1. माइकल क्लार्क
विश्व कप 2015 जीतने के बाद माइकल क्लार्क ने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। क्लार्क ने अपने आखिरी वनडे में हाफ सेंचुरी लगाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। क्लार्क ने 245 वनडे मैचों में 7981 और 115 टेस्ट मैचों में 8643 रन बनाए।
जब PM मोदी ने परंपरा से हटकर रचा इतिहास, जानें बड़ी बातें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरागत राजनीति से हटकर काम करने के लिए अब पूरी दुनिया में फेमस होते जा रहे हैं। पीएम के तौर पर मोदी भारत को एक मजबूत स्तंभ के रूप में दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। आईए, हम पीएम के ऐसे ही कुछ खास बातों को जानते हैं। जो परंपरा से हटकर काम किए हो…
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी देश के राष्ट्रपति भारत में अपना अधिकारिक दौरा राजधानी दिल्ली के बजाय अन्य शहर (अहमदाबाद) से शुरू की। चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग जब भारत आए तो वे सबसे पहले अहमदाबाद गए। जहां पूरे पीएम मोदी की अगुवाई में पांरपरिक तरीके से राष्ट्रपति जिनफिंग का स्वागत किया गया।
Subscribe to:
Posts (Atom)



