Saturday, 15 April 2017

भारतीय जवानों ने पत्थरबाजों और जिहादियों से लिया अपमान का बदला, VIDEO Viral


अभी हाल ही में कश्मीर घाटी में देश के जवानों के साथ बदसलूकी और अपमान करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यह साफ दिखाई दे रहा था कि​ भारतीय जवान किन परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। वहीं कश्मीर के युवाओं को कुछ मुठ्ठी भर के लोग धर्म और जिहाद के नाम पर भड़काते हैं। और वह अपने ही देश की सेना को दुश्मन मान लेते हैं जबकि ये वही सेना जो समस्या की घड़ी में उनकी मदद को आगे आती है।



पिछले दिनों सेना से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने पर पूरे देश में इसके खिलाफ रोष था। जिसका राजनेता, क्रिकेटर, अभिनेता व देश की जनता ने भी विरोध किया था। वहीं सेना की चुप्पी का कमजोर न समझने की हिदायत दी थी। लेकिन अब सेना उन पत्थरबाजों को पहचान करना शुरू कर दी है।

वहीं उन पत्थरबाजों और पाकिस्तान दललों की खोज शुरू कर दी है। इस बीच एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि यह वीडियो सेना के अपमान वाले वीडियो के बाद आया है। जहां सेना उन पत्थरबाजों को खोज रही है जिन्होंने सेना के जवानों के साथ बदसलूकी की थी।

आप भी देखें यह वीडियो, जिसमें सेना ने लिया अपमान का बदला....