Thursday, 15 October 2015

जहीर खान का जीवन और क्रिकेट... क्‍या है राज़!

भारतीय क्रिकेट टीम में ज़ैक, ज़िप्पी और ज़ैकी के नाम से प्रसिद्ध भारत के सर्वश्रेष्‍ठ और तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जहीर के इस फैसले से जहां एक ओर उनके फैंस थोड़े अचंभित है वहीं इस धुरंधर गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अब उनका शरीर खेलने का बोझ और नहीं सह सकता।
जहीर का बचपन
जहीर खान का जन्‍म 7 अक्‍टूबर 1978 को महाराष्‍ट्र के अहमदनगर शहर के एक छोटे से इलाके श्रीरामपुर में हुआ था। उनके पिता एक फोटोग्राफर थे औ मां टीचर। जहीर पढ़ाई में अच्छे थे और वे इंजीनियर बनने के लिए अपना दाखिला मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए भी ले लिया था। मगर अपने कोच सुधीर नायक के कहने पर उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाया।

Tuesday, 13 October 2015

उसूलों की राजनीति में आमने-सामने खड़ी है BJP-शिवसेना

महाराष्‍ट्र की राजनीति में एक बार फिर से बीजेपी और शिवसेना अपने उसूलों को लेकर आमने-सामने नजर आ रही हैं। शिवसेना शुरुआती दौर से ही हिंदुत्‍व व पाकिस्‍तान विरोधी राजनीति करती आई है।
लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी इस राजनीति में अभिव्‍यक्ति की आजादी का हनन कुछ ज्यादा ही दिखने लगा है। इसका सीधा असर सत्ता पर काबिज बीजेपी और उसके रिश्ते पर होता दिखाई दे रहा है।
दरअसल, शिवसेना पिछले कुछ समय से लगातार पाकिस्‍तान से आ रहे मेहमानों का अपमान कर रही है और पाक से जुड़े कार्यक्रमों में बाधा बनकर खड़ी हो जाती है।