Wednesday, 16 April 2014

एहसास उस रात का....

मानव तस्करी और वेश्यावृति में लिप्त महिलाओं पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मी’ के एक दृश्य में एक वेश्यावृति का धंधा करने वाली एक लड़की कहती है कि हमें कुछ और काम नहीं आता है केवल खाली मर्दों को सेक्स के माध्यम से खुश करने के अलावा। एक रात के लिए मैं किसी की मां, बहन का सौदा करवा सकती हूं। मगर मैं इस पुर्णजागरण संस्था में बैठ भिखारियों की तरह टोकरियां नहीं बीन सकती हूं। इस सीन का तात्पर्य बस इतना था कि जब ये महिलाएं किसी-किसी कारण से इस वेश्यावृति के धंधे मे आती है। तब इन्हें इसका आदी बनाने हेतु शाम,  दाम,  दंड,  भेद सभी तरह की जोर आजमाईश होती है। इसके लिए उन्हें लाईमलाइट की दुनिया में  दारू शराब,  शवाब सब का आदी बना दिया जाता है। इसलिए कि वह, इस दुनिया को छोड़ के ना जा सके। यह दुनिया धीरे धीरे उनके तन-मन सब में रम जाती है।