मानव तस्करी और वेश्यावृति में लिप्त महिलाओं
पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मी’ के एक दृश्य में एक वेश्यावृति का धंधा करने वाली एक लड़की कहती है
कि हमें कुछ और काम नहीं आता है केवल खाली मर्दों को सेक्स के माध्यम से खुश करने
के अलावा। एक रात के लिए मैं किसी की मां, बहन
का सौदा करवा सकती हूं। मगर मैं इस पुर्णजागरण संस्था में बैठ भिखारियों की तरह
टोकरियां नहीं बीन सकती हूं। इस सीन का तात्पर्य बस इतना था कि जब ये महिलाएं
किसी-किसी कारण से इस वेश्यावृति के धंधे मे आती है। तब इन्हें इसका आदी बनाने हेतु
शाम, दाम, दंड, भेद सभी तरह की जोर आजमाईश होती है।
इसके लिए उन्हें लाईमलाइट की दुनिया में दारू शराब, शवाब सब का आदी बना दिया जाता है।
इसलिए कि वह, इस दुनिया को छोड़ के ना जा सके। यह दुनिया धीरे धीरे उनके तन-मन सब
में रम जाती है।
Wednesday, 16 April 2014
Friday, 7 March 2014
आखिर मिल ही गया अपना अशियाना....
इतनी बड़ी भीड़, इतने लोगों को देख एक विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर। अपने आप में बड़ी आश्चर्यता महसूस हो रही थी। यह दृश्य गया की भूमि पंचानपूर में बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान देखा। जहां लोकसभा स्पीकर व विश्वविद्यालय कुलपति मीरा कुमार व बिहार के शिक्षा मंत्री पी. के. शाही व अन्य मौजूद थे।
Wednesday, 26 February 2014
हद है भईया पटना के आॅटो चालक
अजीब है पटना के आटो चालक भी गाड़ी चलाते चलाते अचानक रोड की बाई तरफ गाड़ी खड़ी कर देते है। जिसके कारण पीछे से आने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि पीछे से अगर कोई बाईक या गाड़ी आ रही हो और उनका ब्रेक समय पर नहीं लग पाया तो दुर्घटना निश्चित है।
Wednesday, 19 February 2014
सड़क अब हो चली जिंदा
एक शाम कॅालेज खत्म होने के बाद कॅालेज बस से घर लौट रहा था कि अचानक बीच सड़क पर पुलिस वैन से दो बांके छोड़े टाईट खाकी वर्दी पहने एसएलआर गन लिए वैन से बाहर कूदते है और बस के आगे हाथ देते हुए सभी गाडि़यों को हाथ उठाकर रोकने का ईशारा करते हैं।
Monday, 10 February 2014
महान भारतीय गणितज्ञ कि बेजान अवस्था
पिछले दिनों एक डाक्यूमेंट्री के सिलसिले में एक महान भारतीय गणितज्ञ को बेजान अवस्था में देखा। वह महान गणितज्ञ डा. वशिष्ठ नारायण सिंह जी थे। जो आज एक मानसिक बीमारी से गुजर रहे है। जिन्होंने आइंस्टिन के सिद्धांत E=MC2 को चैलेंज किया और मैथ के गौस की थ्योरी को भी चैलेंज किया था। हमने इनका नाम सुना था मगर इनसे बातें करने और देखने का मौका पहली बार मिला था। इन्होंनें साइकिल वेक्टर स्पेश थ्योरी पर शोध किया था।
Subscribe to:
Posts (Atom)