अजीब है पटना के आटो चालक भी गाड़ी चलाते चलाते अचानक रोड की बाई तरफ गाड़ी खड़ी कर देते है। जिसके कारण पीछे से आने वाले राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता है। जबकि पीछे से अगर कोई बाईक या गाड़ी आ रही हो और उनका ब्रेक समय पर नहीं लग पाया तो दुर्घटना निश्चित है।
वहीं इसे सरकार और प्रशासन की नाकामी भी कह सकते है। जो आज तक सही से एक स्टेंड तक नहीं बना पायी। वहीं पटना के बेलीरोड में गिने चुने कुछ बस स्टाप दिख जाते है। मगर वहां जानवरों और भिखारियों का आशियाना बना हुआ है।
यहां के आटो चालकों कि जुबान भी इनके गाड़ी के ब्रेक की तरह है जो कभी सही समय पर लगती नहीं है। कुछ खास शब्द लड़कियों के लिए उपयोग करते है जैसे ‘‘ऐं मैडम चलना है’’ ‘‘किधर चलना है बोलिएना’’ और उसमें भी हाथों का ईशारा भी करते है। जैसे लगता है उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाने को नहीं पूछ रहें बल्कि किसी और मंजिल पर ले जाने के लिए पूछ रहे है। जैसे कोई व्यक्ति वेश्याओं से उनकी मोल भाव के लिए ऐसी शब्दों और वाक्यों का इस्तेमाल करते है।
वहीं कोई व्यक्ति इन्हें सड़क पर पैदल चलता दिखता है तो उनसे पूछते है ‘चलेंगे, चलिएगा’’ अगर वह इंसान खुद में गुम या किसी ओर ध्यानाकर्षित है तो उन्हें बार बार पूछते है। जब तक कि वह कुछ बोल ना दें। यानि मुंह में हाथ डालकर हां या ना तो निकलवा ही लेते है। पुलिस वालों को अपराधियों से पूछने के लिए इन्हीं लोगों का सहारा लेना चाहिए।
एक बार एक व्यक्ति भी ऐसे ही गुजर रहा था। आटो वाले ने आटो रोक उससे चार पांच बार पूछा, वह कुछ नहीं बोल आगे किसी और दुनिया मस्त बढ़ता जा रहा था। तभी अचानक आटो वाला बोलता है अरें नवाब के नाती कुछ तो बोल। मैं आटो में पहले से बैठा बोल पड़ा कि भाई साहब उन्होंने तो रोकने का ईशारा नहीं किया था। फिर क्यूं उसे गाली दिया और बार-बार पूछा। हद है भईया पटना के आटो चालक भी

No comments:
Post a Comment