Friday, 7 March 2014

आखिर मिल ही गया अपना अशियाना....

इतनी बड़ी भीड़, इतने लोगों को देख एक विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर।  अपने आप में बड़ी आश्चर्यता महसूस हो रही थी। यह दृश्य गया की भूमि पंचानपूर में बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास के दौरान देखा। जहां लोकसभा स्पीकर व विश्वविद्यालय कुलपति मीरा कुमार व बिहार के शिक्षा मंत्री पी. के. शाही व अन्य मौजूद थे।


जब हम सभी छात्र विश्वविद्यालय की बस से प्रोफेसर, स्टाप व अन्य उस समारोह में शामिल होने के लिए जैसे ही पहुंचे। दूर से ही बहुत ज्यादा भीड़ देखा तो हमसभी कुछ मिनटों के लिए समझ नही पाये कि यह भीड़ किसके लिए है। एक तो पटना से गया कि दूरी सड़क माध्यम से 115 किलोमीटर ही है। मगर बस और जाम कि स्थिती इस तरह बनी कि यह दूरी कुछ घंटो के बजाय कई घंटो में तब्दील हो गयी।

जब वहां पहुंचा तो देखा कि इतनी भीड़ क्यूं है? कुछ मिनटों के लिए बस में बैठे छात्र, शिक्षक व अन्य सभी भौंचक्के रह गये। देखने में पहला छण लगा कि यह छावनी में तब्दील एरिया किसी अनहोनी के बाद की तस्वीर है। चारों तरफ सिर्फ लोग ही लोग मगर इनके चेहरे पर न विरोध था, न ही खुशी और न हीं दुख सिर्फ चेहरे पढ़ने पर ऐसा लग रहा था। इनकी नज़रे कुछ तलाश रही है। भीड़ में बच्चें, औरतें, बूढ़े और नौजवान सभी खड़े थे। बांसो से घिरी दुनिया यानि घेरा से बाहर में, वह जानना चाहते थे कि अंदर क्या हो रहा है। कार्यक्रम का नजारा देखना, सुनना और समझना चाहते थे।

वहीं पहूंच यह भी मालूम चला कि कुछ झोला छाप नेता अपने वर्चस्व को लेकर आपस में ही भीड़ पड़े थे। यह विश्वविद्यालय जिस धरती पर बनना है उसका इतिहास भी अजीब है। यह पहले ब्रिटिशो के जमाने में उनका हवाई अड्डा हुआ करता था। वहीं इसका उपयोग द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भी हुआ था। उसके बाद जब वे चले गये। तब वहां कुछ लोग उस पर अपना स्वामित्व जमा लिया। फिर उसके लिए सरकार को कुछ जद्दोज़हद भी करनी पड़ी। इसी सिलसिले में वो छोला छाप नेता आपस में उलझ पड़े थे।

अततः विश्वविद्यालय की नींव पड़ गयी और इसका निर्माण कार्य और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का जिम्मा राइट्स इंडिया लिमिटेड को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का जिम्मा दे दिया गया है जबकि आर्किटेक्ट के लिए ड्राइंग डेवलपमेंट फार्म से अनुबंध किया गया है। फिलहाल यह विश्वविद्यालय पटना और गया में किराये की बिल्डिंग में 16 विषयों की पढाई करवा रहा है। जिसमे एम. फील और पी. एच. डी भी शामिल है। भविष्य में विश्वविद्यालय कई अन्य विषयों कि पढाई भी शुरू करवाएगी जिसमे इंजीनियरिंग भी शामिल होगी।

No comments:

Post a Comment