Saturday, 26 October 2013

जनता को आखिर कब तक बेवकूफ बनाओगे?

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जायेंगे। वैसे वैसे संप्रदायिक दंगों से जुड़ी जख़्में हरी होती जायेगी। क्योंकि हमारे देश के नेता लोग अपने दल के मेनोफेस्टो(घोषणापत्र) में जाति, धर्म को ज्यादा तरज़ीह देते है।

Thursday, 3 October 2013

गोत्र में विवाह करना गलत कैसे?




आज भारतीय समाज एक संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। जहां प्यार और संबंध बनाना कुछ समुदायों को नाग़वार लग रहा है। लेकिन भारतीय समाज संस्कृति और सभ्यता में प्यार का प्रमाण आदी अनादी कालों से मिलता आया है। चाहे वह एलोरा की गुफाओं से, वृदांवन की रासलीलाओ से या एक मुस्लिम शासक द्वारा एक हिंदू राजकुमारी के विवाह से प्रमाण तो मिलते आये हैं।
वही पिछलें दिनों हरियाणा के रोहतक में एक युवक और युवती सिर्फ इसलिए मार दिये गये क्योकि वो एक दूसरे प्यार करते थे और एक गोत्र के थे। उनके शरीर पर पड़े जख्मों से ऐसा लगता है कि निर्दयता से उन्हें मार दिया गया।
सवाल यह नहीं उठता कि आप प्यार पर रोक लगाओ, सवाल यह हैं कि उन्हें मारने का हक़ दिया किसने? पिछले कुछ वर्षों में देश मे ऐसे हादसे बढ़ते दिखे हैं एक ख़ास समुदाय खाप पंचायत द्वारा रोहतक 2013, हिसार 2012, पानीपत 2012, पुंडरी 2007 ऐसे कई मामलें है जो सक्रिय हो गये है। जिनमें इनकी भागीदारी देखी गयी है।     
वही पिछले दिनों एक खबरिया चैनल में वाद विवाद के दौरान समाज सेवी, धर्माचार्य, धर्मगुरू व खाप पंचायत के सदस्य मौजूद थे। जिसमें धर्माचार्य और धर्मगुरू यह बता रहे थे कि हमारे ज्ञान के किताबों में प्रेम विवाह तो पुण्य है वहीं एक गोत्र में विवाह की बात कुछ स्पष्ट नहीं हैं।
वही खाप पंचायत के सदस्य यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि एक गोत्र में विवाह करना पाप है। साथ ही एक गोत्र में विवाह करना भाई बहन से संबंध बनाने के समान है। ऐसी विवाह बंधन हमारे समाज और संस्कृति को गंदा कर रहा है।
अब क्या कोई यह जेहमत उठायेंगे यह समझाने की गोत्र शब्द का उद्भव हुआ कहा से और एक गोत्र में विवाह करना गलत कैसे है? साथ ही यह भी कि ऐसी विवाहों से संस्कृति कैसे प्रभावित होगी?
जबकि हिंदू मैरेज एक्ट भी इस मामले में साफ नहीं है तथा वहां भी इस तरह के बंधन नहीं दिखते। तो फिर इस खाप पंचायत और ऐसे समाज को किसने हक़ दिया निर्दोष लोगों की हत्या करने का? 


स्वार्थों पर खड़ी ‘‘भारतीय राजनीति’’


 
भारत आज 67 वर्षों का बच्चा है। जहां की राजनीति अपने हिसाब से करवटें बदलती हैं। राजनीति, अपने राज्यहीत के लिए जो नीति बनाई जाये, वही राजनीति है।

वही भारतीय राजनीति की आधारभूत संरचना ही स्वार्थ पर दिखाई देती है। क्योंकि पूरे भारत में सांसदों की संख्या 543 है जिसमें 300 से ज्यादा सांसद करोड़पति की श्रेणी में है। जबकि पूरे भारत में 4807 सांसद व विधायक हैं।  जिसमें 1460 माननीयों के ऊपर अपराधिक मामले होने की घोषणा है। जिसमें 688 के खिलाफ गंभीर अपराधिक मामले हैं। जिसमें कुछेक को छोड़कर ज्यादातर मामलों में आरोप तय हो चुका है। जबकि 24 सांसदों एवं विधायकों को सजा भी सुनाई जा चुकी है।

वही कुछ माननीय पर सजा तय होने के बावजूद ऊपरी अदालत में अपील कर राजनीति के खंभे पकड़ के खड़े हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि यह कैसी राजनीति है? जहां लोकहित, राजहीत नहीं दिखता बल्कि स्वयंहित को तरज़ीह मिलती है। जबकि भष्ट्राचार आज हमारे देश में एक दिमक की तरह है जिसे तंत्र व्यवस्था में ढूंढना मुश्किल है। क्योंकि इसका प्रभाव राजनीति, तंत्रनीति, देशनीति तक नहीं बल्कि इसका सीधा संबंध स्वयंनीति से होता है। जो आज हर तरफ व्यापत नज़र आने लगा है।

 वही आज करोड़पति, अरबपति लोगो को सत्ता की चाहत इसलिए होती है। क्योंकि उन्हें अपने पैसों की रक्षा करनी है। बाहरी लूट, चोरी से नहीं बल्कि टैक्स बचौती से, हंसी तो तब आती है जब ये लोग करोड़ो रूपये चुनाव के वक्त झोंक देते है। मगर वही कुछ लाख रूपये राष्ट्रहित में टैक्स नहीं देगें।

 वही इससे से उल्ट अपने दबदबे से डर, खौफ का बाजार चला रहे लोग, जब इस राजनीति की ओर मुड़ते है तो उनका प्रौपेगेंडा होता है स्वयं का बचाव करना। राष्ट्र या लोक बचाव करना नहीं। वही सत्ता गहतें ही ये और बाहूबली हो जाते है। जिनका कुछ आंकड़ा उपर के लाइनों में लिखा हुआ है। शायद अगर समय रहते भारतीय राजनीति इन स्वार्थों के प्रभाव से बाहर नहीं निकली तो ऐसे लोग राजनीति के आका बन बैठेगे। जो कौडि़यों के भाव देश को बेच देगे और हम सर झुकाकर उनका  सलाम करेंगे।

Wednesday, 2 October 2013

फर्क नज़र का



आज भारतीय समाज 21वीं सदी में पहूंच जरूर गया है। लेकिन, अभी भी बहूत सी रीतियों, कुरितियों, परंपराओं, ऊंच नीच, जाति धर्म से घिरा दिखता है। जिसमें बदलाव के बयांर की बात करें तो अपने को समाज प्रहरी कहने वालों की काने खड़ी होने लगती है।
जबकि भारत का एक बड़ा युवावर्ग बदलाव के लिए आतूर दिखता है। चाहे उसकी शुरूआत रिश्तों के मामलें से ही क्यों ना हों। लिव इन रिलेशन ऐसे ही अविववाहित जोड़ो का रिश्ता है। जहां यह संबंध आपसी सुझबूझ, व्यक्तिगत विचार पर ही संपन्न होता है जिसमें लड़का लड़की एक दूसरे पर निर्भरता से मुक्त होते है। क्योंकि आज हर कोई सक्सेस चाहता है, पहचान चाहता है, पढ़ना चाहता है, आगे बढ़ना चाहता है। चाहे वह लड़का हो या लड़की। इस बीच उन्हें एक दूसरे का साथ चाहिए होता है तो क्या गलत है। अगर यहां तर्क दने वाले ज्ञानी कहते है कि रिश्ता बनाना तो आसान मगर निभाना मुश्किल…..।
जिसमें किसी एक को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ता है या इस बीच वह दूसरे लिंग के प्रति भरोसा ही खो देता है। लेकिन यह मामला तो शादी के केस में भी हो सकता है। जहां तलाक का प्रावधान है। वहां भी मानसिक तनाव झेलना पडता है, साथ में समाज के ताने भी हजार। वही बेमेल विवाह भी एक तरह प्रताड़ना ही कह सकते है जहां अपनी स्वतंत्रता नहीं दिखती। वही लिव इन का रिश्ता तो स्वतंत्र संबंधो की नींव पर खड़ी है। कम से कम यह दहेज, स्त्री पुरूष भिन्नता, गैर बराबरी, शादी में अत्यधिक खर्च, काला गोरा इन बातों से तो उपर है।
दहेज के नाम पर कोई लड़की मौत को गले तो नहीं लगाती, शादी की बेरी पर से नहीं उठती। अगर इस रिलेशन में कोई जोडा जी रहा है तो वह सशक्त है और अपनी भविष्य और अंजाम को जानते है। जो इनका विरोध करते है उनसे एक सवाल बनता है कि क्या कोई इंसान अपनी बहन, बेटी की शादी की बात करने अपने जाति में जाते है तो क्या सामने वाला उनसे दहेज नहीं मांगते हैं। मांगते हैं वो भी मोटी रकम जबकि उन्हे तो दहेज या लेन देन की बात नहीं करनी चाहिए। क्योंकि वह तो जाति में अपनी बेटी, बहन की बात कर रहें हैं। तो फिर क्यों न करें ऐसे समाज, संस्कृति का मुखालफ़त जहां व्यक्तिगत स्वतंत्रता हो हीं नहीं। फिर बनाने दो युवाओं को अपना समाज?