Thursday, 3 October 2013

गोत्र में विवाह करना गलत कैसे?




आज भारतीय समाज एक संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। जहां प्यार और संबंध बनाना कुछ समुदायों को नाग़वार लग रहा है। लेकिन भारतीय समाज संस्कृति और सभ्यता में प्यार का प्रमाण आदी अनादी कालों से मिलता आया है। चाहे वह एलोरा की गुफाओं से, वृदांवन की रासलीलाओ से या एक मुस्लिम शासक द्वारा एक हिंदू राजकुमारी के विवाह से प्रमाण तो मिलते आये हैं।
वही पिछलें दिनों हरियाणा के रोहतक में एक युवक और युवती सिर्फ इसलिए मार दिये गये क्योकि वो एक दूसरे प्यार करते थे और एक गोत्र के थे। उनके शरीर पर पड़े जख्मों से ऐसा लगता है कि निर्दयता से उन्हें मार दिया गया।
सवाल यह नहीं उठता कि आप प्यार पर रोक लगाओ, सवाल यह हैं कि उन्हें मारने का हक़ दिया किसने? पिछले कुछ वर्षों में देश मे ऐसे हादसे बढ़ते दिखे हैं एक ख़ास समुदाय खाप पंचायत द्वारा रोहतक 2013, हिसार 2012, पानीपत 2012, पुंडरी 2007 ऐसे कई मामलें है जो सक्रिय हो गये है। जिनमें इनकी भागीदारी देखी गयी है।     
वही पिछले दिनों एक खबरिया चैनल में वाद विवाद के दौरान समाज सेवी, धर्माचार्य, धर्मगुरू व खाप पंचायत के सदस्य मौजूद थे। जिसमें धर्माचार्य और धर्मगुरू यह बता रहे थे कि हमारे ज्ञान के किताबों में प्रेम विवाह तो पुण्य है वहीं एक गोत्र में विवाह की बात कुछ स्पष्ट नहीं हैं।
वही खाप पंचायत के सदस्य यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि एक गोत्र में विवाह करना पाप है। साथ ही एक गोत्र में विवाह करना भाई बहन से संबंध बनाने के समान है। ऐसी विवाह बंधन हमारे समाज और संस्कृति को गंदा कर रहा है।
अब क्या कोई यह जेहमत उठायेंगे यह समझाने की गोत्र शब्द का उद्भव हुआ कहा से और एक गोत्र में विवाह करना गलत कैसे है? साथ ही यह भी कि ऐसी विवाहों से संस्कृति कैसे प्रभावित होगी?
जबकि हिंदू मैरेज एक्ट भी इस मामले में साफ नहीं है तथा वहां भी इस तरह के बंधन नहीं दिखते। तो फिर इस खाप पंचायत और ऐसे समाज को किसने हक़ दिया निर्दोष लोगों की हत्या करने का? 


1 comment:

  1. 1. कुछ अशुद्धियां :-
    - आदी- आदि
    - अनादी- अनादि

    2. गोत्र व्यवस्था के उदभव के बारे में भी जानकारी देनी जरूरी है।
    3. हिंदू मैरेज एक्ट इस मामले में बिल्कुल साफ है और वहां गोत्र व्यवस्था को मान्यता नहीं दी गई है।
    4. विषय अच्छा है, थोड़ा और अध्ययन की जरूरत है।

    ReplyDelete