अपने गौरवशाली इतिहास को अपने में ही समेटने वाली बिहार की धरती इन दिनों बस खून से लाल होती दिख रही है। गौरव गाथाओं के लिए चर्चा में रहने वाला राज्य एक बार फिर अपने अपराधों के लिए सुर्खियों में है।
नीतीश कुमार ने साल 2005 में भाजपा के साथ मिलकर बिहार में अपनी सरकार बनाई थी। तब नीतीश ने नारा दिया था कि वे राज्य में भय और खौफ के माहौल खत्म कर देंगे और लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को भी खत्म कर देंगे। जिसे उन्होंने काफी हद तक खत्म भी कर दिया था, लेकिन आज वही तस्वीर फिर से रंग भरती नजर आ रही है।
