Wednesday, 25 May 2016

बिहार में जंगलराज ने दी दस्तक, सुशासन व्यवस्था कोमा में!

अपने गौरवशाली इतिहास को अपने में ही समेटने वाली बिहार की धरती इन दिनों बस खून से लाल होती दिख रही है। गौरव गाथाओं के लिए चर्चा में रहने वाला राज्य एक बार फिर अपने अपराधों के लिए सुर्खियों में है। 

नीतीश कुमार ने साल 2005 में भाजपा के साथ मिलकर बिहार में अपनी सरकार बनाई थी। तब नीतीश ने नारा दिया था कि वे राज्य में भय और खौफ के माहौल खत्म कर देंगे और लालू प्रसाद यादव के जंगलराज को भी खत्म कर देंगे। जिसे उन्होंने काफी हद तक खत्म भी कर दिया था, लेकिन आज वही तस्वीर फिर से रंग भरती नजर आ रही है।

Tuesday, 5 January 2016

आतंक के साये में हुआ 2016 का आगाज...

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को जिस बात का डर था, वहीं हुआ। साल 2016 का आगाज आतंकवाद के साये में हुआ। पिछले साल के अंत में ही एजेंसियों ने चेताया था कि देश पर आतंकियों का काला साया मंडरा रहा है।
क्योंकि साल शुरू होने से चंद रोज पहले ही आईबी ने अलर्ट जारी कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई संदिग्ध जगह आतंकियों के निशाने पर है। जिसकी शुरुआत 2 जनवरी को पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले के साथ हुई।