Wednesday, 19 February 2014

सड़क अब हो चली जिंदा


एक शाम कॅालेज खत्म होने के बाद कॅालेज बस से घर लौट रहा था कि अचानक बीच सड़क पर पुलिस वैन से दो बांके छोड़े टाईट खाकी वर्दी पहने एसएलआर गन लिए वैन से बाहर कूदते है और बस के आगे हाथ देते हुए सभी गाडि़यों को हाथ उठाकर रोकने का ईशारा करते हैं।

 
तभी अचानक लगी ब्रेक के कारण सभी छात्र बाहर को देखते है कि क्या हुआ और गाड़ी कें...ऐें...  की आवाज़ करता हुआ रूक जाता है। तभी पुलिस की मोबाईल वैन जीप को देख सब समझ जाते है कि जरूर कोई राज्य नीति करने वाला बड़ा शिकारी गुजरेगा। जिसके लिए हम सामाजिक जानवरों को रोका जायेगा।
 
तभी बस के ड्राइवर कैलाश भाई कहते हैं कि आप लोग बोलेंगे तो शायद हमें जाने दे ‘‘इतना सुनना था कि हमारे परममित्र चंदन जी कूद पड़े बस से और सीधा खाकी वर्दी वालों को अपनी महीन और लुस्फुसाई बातों से प्रभावित करने चले गये। मुझ से भी ना रहा गया आखिर अपने दोस्त को अकेला उन पुलिस वालों के पास छोड़ता भी तो कैसे, मैं भी उसके जुठ सच में हां हां करता गया। दूध में दही डालता गया।
 
तभी उस पुलिस अधिकारी इतना मक्खन लगाने के बाद कहा कि अभी अपनी कॅालेज बस को जल्दी लेकर निकल जाओ वरना मंत्री जी के कबीले के बीच दिखा तो केस कर दूंगा। इतना सुनते हीं दौड़ते हुए हम अपनी बस की ओर भागे और जल्दी से बस चालू कर निकालने को कहते है तभी अचानक मेरे दिमाग में एक बड़े नौकरशाह की कुछ पंक्तियां याद आ गयी।

आज शायद आ रहे है हुक्मरां, सड़क शक बन गयी है अब। बस आने को है हुक्मरां, सड़क हो गयी है सुनी। लो आ गये हुक्मरां, सड़क थरथरा रही है अभी। चले गये है हुक्मरां, सड़क अब हो चली जिंदा... हो चली जिंदा।

 

No comments:

Post a Comment