Thursday, 15 October 2015

जहीर खान का जीवन और क्रिकेट... क्‍या है राज़!

भारतीय क्रिकेट टीम में ज़ैक, ज़िप्पी और ज़ैकी के नाम से प्रसिद्ध भारत के सर्वश्रेष्‍ठ और तेज गेंदबाजों में से एक जहीर खान ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जहीर के इस फैसले से जहां एक ओर उनके फैंस थोड़े अचंभित है वहीं इस धुरंधर गेंदबाज ने स्वीकार किया कि अब उनका शरीर खेलने का बोझ और नहीं सह सकता।
जहीर का बचपन
जहीर खान का जन्‍म 7 अक्‍टूबर 1978 को महाराष्‍ट्र के अहमदनगर शहर के एक छोटे से इलाके श्रीरामपुर में हुआ था। उनके पिता एक फोटोग्राफर थे औ मां टीचर। जहीर पढ़ाई में अच्छे थे और वे इंजीनियर बनने के लिए अपना दाखिला मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए भी ले लिया था। मगर अपने कोच सुधीर नायक के कहने पर उन्होंने क्रिकेट को ही अपना करियर बनाया।
जहीर अपनी गेंदबाजी में दोनों तरीके (बाएं से दांए और दाएं से बाएं) से गेंद को स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं। जहीर ने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले है। इस दौरान उन्‍होंने 610 बल्‍लेबाजों को पवेलियन का रास्‍ता दिखाया।
करियर की शुरुआत
37 वर्षीय इस तेज गेंदबाज का करियर चोटों से बाधित रहा है और टीम में उनके आने और जाने का सिलसिला पिछले तीन चार साल से बना रहा है। इन्‍होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत केन्‍या के खिलाफ 3 अक्‍टूबर 2000 में वनडे मैच से की थी इसके बाद बांग्‍लादेश के खिलाफ 10 नवंबर 2000 में टेस्‍ट मैच में डेब्‍यू किया था।
घरेलू क्रिकेट का आगाजzaheer
जहीर अपने आंखों में नए सपने लिए 17 साल की उम्र में मुंबई आए और नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से दो साल खेलते रहे। अपनी मेहनत के दम पर वे जल्द ही मुंबई की वेस्ट जोन की अंडर-19 टीम में शामिल कर लिए गए।
इसके बाद वे एमआरएफ पेस अकादमी के लिए खेले और जल्‍द ही जहीर को बड़ौदा की रणजी टीम में खेलने का मौका मिल गया। आखिरकार 1999-2000 में उन्होंने बड़ौदा क्रिकेट संघ की ओर से रणजी ट्रॉफी खेले और अपने पहले ही सत्र में तीसरे सबसे कामयाब गेंदबाज बने। 2000-2001 में उन्होंने बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी चैम्पियन भी बनाया।
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण जहीर को एक बड़ा तोहफा मिला और 2000 में आईसीसी के नॉक ऑउट ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में सेलेक्‍ट किया गया। फिर उन्‍हें केन्या के खिलाफ पहले मैच में प्रर्दापन करने का मौका मिला। मगर जहीर ने अपनी छाप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में छोड़ा। जब उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट और स्टीव वॉ को आउट कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
विश्‍वकप में कमाल दिखाया
जहीर खान के लगातार अच्‍छे प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई सेलेक्‍टर ने उन्‍हें वर्ष 2003 के वन-डे क्रिकेट विश्‍वकप की टीम में तेज गेंदबाज की भूमिका में जगह मिली। उस वक्‍त जहीर ने आशीष नेहरा और जवागल श्रीनाथ के साथ मिलकर भारत को फाइनल तक पहुंचाया। इस विश्‍वकप में जहीर ने 18 विकेट लेकर वह सीरीज के चौथे सबसे सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज रहे। इसके बाद जहीर को वर्ष 2011 के विश्वकप में भारतीय टीम में जगह मिली। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में 21 विकेट चटकाए और भारत को 28 साल बाद विश्व चैम्पियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।
zaheer-khanजहीर की लव लाइफ
जहीर खान ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन कभी उनका अफेयर लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शेरवानी से था। वैसे जहीर खान कई लड़कियों के दिलों में राज करते है। पाकिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले दौरान एक लड़की ने खुलेआम स्टेडियम में जहीर को प्रपोज कर दिया था। वहीं मैच के दौरान दर्शकदीर्घा में बैठी लड़की ‘आई लव यू जहीर’ का टैग लिए और स्‍क्रीन पर फ्लाईग किस देते हुए दिखाई देती थी।
दर्द के कारण कहा अलविदा
2011 विश्‍वकप के बाद जहीर भारतीय टीम में आने और जाने का सिलसिला पिछले तीन चार साल से बना रहा है। जहीर ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की इस समाप्ति पर कहा कि मैं आगामी सत्र की तैयारी कर रहा था तो मुझे लगा कि मेरा कंधा रोज 18 ओवर फेंकने का बोझ नहीं सह सकता। मुझे तभी अहसास हो गया कि यह संन्यास लेने का सही समय है। उन्होंने कहा कि मैं तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। इसके बाद मैं आईपीएल नौ के साथ घरेलू क्रिकेट से भी विदा लेना चाहता हूं।
इस मौके पर जहीर ने बीसीसीआई, बड़ौदा क्रिकेट संघ और मुंबई क्रिकेट संघ, अपने फिजियो, ट्रेनर, सहयोगी स्टाफ, साथी खिलाड़ी, कप्तान, कोच, चयनकर्ता, सीनियर अधिकारी, प्रशासक, मैदानकर्मी, टीम प्रबंधन और टीम मालिक सब को धन्‍यवाद दिया। मैं हर किसी का नाम नहीं ले सकता जिसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं लेकिन मैं उनका शुक्रगुजार हूं क्योंकि उनके सहयोग से ही मैं अपना सपना सच कर सका।

No comments:

Post a Comment