Tuesday, 22 December 2015

2015 में इन दिग्‍गजों ने क्रिकेट को कहा अलविदा...

साल 2015 में कई देशी-विदेशी दिग्‍गज खिलाड़ियों ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। संन्‍यास लेने वाले खिलाडि़यों में कई के नाम अनोखे रिकार्ड दर्ज हैं...
1. माइकल क्लार्क
विश्‍व कप 2015 जीतने के बाद माइकल क्लार्क ने वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। क्लार्क ने अपने आखिरी वनडे में हाफ सेंचुरी लगाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज गंवाने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। क्लार्क ने 245 वनडे मैचों में 7981 और 115 टेस्ट मैचों में 8643 रन बनाए।
2. वीरेंद्र सहवाग
विश्‍व क्रिकेट के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज व ‘नजफगढ़ के नवाब’-‘मुल्तान के सुल्तान’ के नाम से प्रसिद्ध वीरेंद्र सहवाग ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेंट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया। सहवाग भारत के पहले ऐसे इकलौते खिलाड़ी है जिन्‍होंने तिहरा शतक बनाया है। सहवाग दो बार यह कारनामा कर चुके हैं। सहवाग ने 251 वनडे मैचों में 8273 रन बनाए और 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन बनाए।
3. जहीर खान
भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी अक्टूबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। जहीर ने अब तक 92 टेस्ट मैचों में 311 विकेट, 200 वनडे मैचों में 282 विकेट झटक चुके हैं। जबकि टी-20 मैचों में 17 विकेट उनके नाम दर्ज हैं।
4. कुमार संगकारा
श्रीलंका के ‘क्रिकेट भगवान’ कहे जाने वाले कुमार संगकारा भी इस वर्ष क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास ले लिया। कुमार संगाकारा ने विश्‍वकप 2015 के टूर्नामेंट के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था। अगस्त 2015 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्‍ट से संन्यास ले लिया। जबकि, टी-20 क्रिकेट से वे पहले ही संन्‍यास ले चुके हैं। संगकारा 134 टेस्ट मैचों में 12400 रन बनाए, 404 वनडे में 14,234 रन, जबकि 56 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1382 रन बनाए।
5. महेला जयवर्धने
टेस्ट और टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके पूर्व श्रीलंकाई कप्तान जयवर्धने ने विश्‍व कप 2015 के बाद एकदिवसीय क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया। उन्होंने 149 टेस्ट मैचों में 11814 रन, 448 वनडे मैचों में 12650 रन और 55 टी-20 मैचों में 1493 रन बनाए।
6. मिस्बाह-उल-हक
पाकिस्तान के कप्तान रहे मिस्बाह ने 2015 वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्‍ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मिस्बाह ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय टी-20 मैच 2012 में खेला था।
7. शोएब मलिक
पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक ने भी इस साल टेस्‍ट मैचों से संन्‍यास ले लिया। 5 सालों बाद टेस्ट टीम में वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया। इस सीरीज के आखिरी मैच में शोएब ने संन्यास की घोषण की। शोएब मलिक ने 35 टेस्ट मैचों में 1898 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment