Tuesday, 22 December 2015

उगते हुए सूर्य को लगा ग्रहण, 2015 को कभी नहीं भूल पाएंगे ये दिग्गज…

वर्ष 2015 में भारतीय राजनीति में बहुत से उठा-पटक देखें गए। बहुत से धुरंधर इस वर्ष भींगी बिल्‍ली बन गए तो कई नए नेताओं का उदय भी हुआ। देश की कई नामचीन हस्तियां इस वर्ष को कभी नहीं भूल सकती क्‍योंकि उनके उगते हुए सूर्य को ग्रहण लग गया। आईए जानते हैं उन हस्तियों के बारे में जिनके खाते में बीते साल ने बहुत सी मुश्किलें दी और चुनौतियां भीं।
1. मोदी लहर पर उठे सवाल…
ऐसा कहा जाता है कि पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में बहुत से औन-पौने नेता भी सांसद बन गए लेकिन अब देश में पीएम मोदी की वो लहर खत्‍म हो रही है। पिछले दिनों दिल्‍ली और बिहार विधानसभा चुनाव को देख ऐसा ही समझा जा सकता है। दिल्‍ली चुनाव में भाजपा ने 70 सीटों में सिर्फ 3 सीटें जीतीं। जबकि, मोदी की अगुवाई में बिहार में पार्टी ने अपनी फजीहत करा ली। बिहार चुनाव के बाद पीएम मोदी की काफी आलोचना भी हुई क्‍योंकि पीएम मोदी ने पूरी ताकत झोंकते हुए बिहार में 30 रैलियां भी की थीं लेकिन नतीजा फिसड्डी रहा। 243 सीटों में केवल 58 पर ही सिमट गई। वहीं, मोदी के अपने राज्‍य गुजरात निकाय चुनाव में भी मोदी का करिश्‍मा कुछ नहीं कर पाया।
2. बिहार चुनाव में नेताजी का दांव पर उल्‍टा…
बिहार चुनाव से पहले नेताजी यानि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बड़े जोरशोर से महागठबंधन के नाम पर कुछ पार्टियों को मिलाकर गठन किया। मगर उनकी ही बनाई महागठबंधन ने उनको चुनाव से पहले कांग्रेस को मिला और उनको बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। बाद में नेताजी ने अकेले लड़ने का दम भरा लेकिन उनकी पार्टी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। दूसरी ओर उनके बनाए महागठबंधन ने बिहार में एक ऐतिहासि‍क जीत दर्ज की।
3. ‘चाणक्‍य’ अमित शाह की नीतियां हो रही फेल…
लोकसभा में भारी मतों से जीतकर मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने वाले भाजपा अध्‍यक्ष अमित को लोगों ने चाणक्‍य की संज्ञा दी लेकिन अब यही चाणक्‍य अपने बड़बोलेपन के लिए विवादों में फंसते रहे और अपनी साख भी खोते रहें। दिल्‍ली में पार्टी की फजीहत के बाद बिहार चुनाव में उनकी नीतियां पूरी तरह से फेल हो गई। वे आम जनता की सोच के हिसाब से नीतियां बनाने और पार्टी को लोगों के सामने पेश करने में फेल साबित हो रहे है। मोदी के इस चाणक्‍य ने चुनाव के दौरान अपने बड़बोलेपन का भी मुजाहरा दिखाया।
बिहार में चुनाव के दौरान कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन जीता तो सबसे ज्‍यादा पटाखे पाकिस्‍तान में फूटेंगे। वहीं दिल्‍ली में मोदी के प्रचलित बयान 15-15 लाख बांटने के बयान को एक चुनावी जुमला भी बताया। अब देखना यह है कि मोदी और भाजपा के ‘चाणक्‍य’ अपनी आने वाली परीक्षाओं के कितने सजग हैं… उत्तर प्रदेश, कोलकाता और असम के चुनाव के लिए क्‍या रणनीति तैयार कर रहे हैं।
4. जब गोगोई ने लगाए लड़कियों संग ठुमके…
भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति अब्‍दुल कलाम की जब मौत हुई तब पूरा देश शोक में था। वहीं, सरकार की तरफ से राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी। तभी, असम के मुख्‍यमंत्री तरुण गोगोई एक चाय बागान में मजदूरों यानि आदिवासी युवतियों के साथ ठुमके लगा रहे थे। नाचने की तस्‍वीरें वायरल हो गई और पूरे देश में उनके कड़ी निंदा की गई। अंतत: गोगोई को माफी भी मांगनी पड़ी। यह मामला गोलाघाट जिले के हाथीकुली में 29 जुलाई को चाय बागान मजदूरों के लिए एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह का था।
5. टेरी के डीजी आर के पचौरी का हुआ पतन… 
जाने माने पर्यावरणविद और द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के डीजी आर के पचौरी यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे है। पचौरी पर आपत्तिजनक एसएमएस और ईमेल भेजने का भी आरोप है। टेरी में काम करने वाली एक 29 साल की महिला ने उन पर यौन उत्‍पीड़न का मुकादमा दर्ज करा है। जिसे लेकर पचौरी को यूएन में जलवायु से जुड़े वैज्ञानिक पैनल के अध्‍यक्ष पर से इस्‍तीफा देना पड़ा और पूरी दुनिया में उनकी खूब किरकिरी भी हुई।
6. व्‍यापम का विष और शिवराज की मुश्किल…
मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शायद ही यह साल कभी भूल पाएंगे। चौहान खूनी व्यापम घोटाले को लेकर घिरते और बचते दिखाई दिए। पिछले 10 सालों से मध्‍यप्रदेश की सत्‍ता में काबिज चौहान को कभी भी इतनी फजीहत का सामना नहीं करना होगा, जितनी इस घोटाले को लेकर विपक्ष के निशाने पर घिरे रहें। व्‍यापम को लेकर उनकी साख तो घटी ही साथ ही उनकी लोकप्रियता में भी कमी आई। साफ चेहरे वाले चौहान पर व्‍यापम घोटाले को लेकर उन पर उंगलियां भी उठने लगी। क्‍योंकि अब इस घोटाले में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस घोटाले में कई हाई प्रोफाइल चेहरे भी शामिल है।
7. जब सोनिया और राहुल ने लगाए कोर्ट के चक्‍कर…
नेशनल हेराल्‍ड मामले में कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट के चक्‍कर लगाने पड़े। शायद सोनिया और राहुल इस साल के अंत को भूल पाना भी बहुत मुश्किल होगा। बीजेपी नेता सुब्रहमण्‍यन स्‍वामी ने नेशनल हेराल्‍ड समाचार पत्र के दो हजार करोड़ रुपए की हेराफेरी और हड़पने का आरोप लगा है। वहीं, इस मामले को लेकर कोर्ट ने सोनिया, राहुल के खिलाफ समन जारी किया था बाद में कोर्ट में जाकर सोनिया और राहुल ने 50-50 हजार के मुचलके पर बेल की अर्जी भरी।

No comments:

Post a Comment