Wednesday, 8 April 2015

पढ़ें कैसे विवादों का खेल है 'इंडिया का त्‍यौहार' IPL

आईपीएल का हर सीजन खिलाड़‍ियो और टीम मालिकों के लिए कुछ ना कुछ नया विवाद लेकर आती हैं। चाहें वह टीम के खरीद फरोख्‍त का मामला हो या आईपीएल मैचों के दौरान टीमों पर बढ़ता सट्टा…
सट्टेबाजी को लेकर आईपीएल बहुत बदनाम हो चुकी है वहीं सबसे बड़े विवाद की शुरुआत आईपीएल कमिश्‍नर ललित मोदी के बर्खास्तगी से हुई।
आईपीएल में जहां एक तरफ पूरी दुनिया भर के सितारे जुटते हैं, वहीं इसमें भाग ले रही टीमों की उपलब्धियों के साथ-साथ विवादों का भी चोली-दामन का साथ रहा है।
पढ़ें, आईपीएल में घटित सात खास विवाद…
  1. ललित मोदी को हटाया
    आईपीएल को बुलंदी पर पहुंचाने वाला शख्‍स आईपीएल पूर्व कमिश्‍नर ललित मोदी पर 2010 समापन समारोह के बाद लीग चलाने के दौरान वित्तीय अनियमितताओं के लिए अचानक निलंबित कर दिया। उन पर तीसरे चरण के पहले दो नई टीमों की नीलामी के दौरान अनुचित अनियमितताओं का आरोप लगा।
    shahrukh-khan
  2. शाहरुख विवाद मामला
    आईपीएल-2012 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछली चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। टीम के मालिक शाहरुख खान खिताबी जीत की खुशी में अपने बच्चों सहित पिच पर चले गए जो बाद में बड़े विवाद का कारण बना।
  3. सट्टे पर लगा सट्टा
    एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में पांच खिलाडिय़ों के स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसने के बाद आईपीएल की छवि को गहरी ठेस लगी। बीसीसीआई ने शलभ श्रीवास्तव, टीपी सुधेंद्र, अभिनव बाली, मोहनीश मिश्रा और अमित यादव को आईपीएल से निलंबित किया।
  4. हरभजन ने मारा थप्‍पड़
    2011 आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने तत्‍कालिन किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी शांता कुमारन श्रीसंत को एक थप्पड़ रसीद कर दी। जिसके बाद श्रीसंत फुट-फुट कर मैदान पर रोते रहे, जिसके बाद बीसीसीआई ने कड़ी आपति जताई थी।
  5. स्पॉट फिक्सिंग तथा सट्टेबाजी
    आईपीएल का छठा संस्‍करण सबसे बदनाम सीजन रहा। इस बार डेक्कन चार्जर्स भुगतान मामले में निलंबित हुई और नई टीम सन राइजर्स हैदराबाद जुड़ी। दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदेला को स्पॉट फि़क्सिंग के मामले में गिरफ्तार किया।
    sreeshant
  6. टीम मालिक भी फंसे
    बीसीसीआई पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के टीम प्रिंसिपल गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा पर सुप्रीम कोर्ट में स्पॉट फिक्सिंग और मैच से जुड़ी जानकारी देने के आरोप सिद्ध हुए।
  7. श्रीनिवासन पर गिरी गाज
    चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के मालिक श्रीनिवासन को टीम के मालिकाना हक के कारण उन्‍हें बीसीसीआई के अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देना पड़ा। उनपर अपने दामाद गुरुनाथ मयप्‍पन के मदद करने का आरोप है।

No comments:

Post a Comment