Wednesday, 15 April 2015

Twitter पर छाया #KKRTVC, फैंस की संख्‍या हुई लाखों


0

आईपीएल का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इसका सबसे बड़ा सबूत आईपीएल के मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के फैंस की संख्‍या साबित करती हैं। केकेआर टीम के फैंस की संख्‍या 10 लाख के पार हो गई है।
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने खबर की पुष्टि करते हुए ट्विट किया कि कोलकाता की टीम ने एक नया माइलस्टोन छू लिया है। इसके लिए केकेआर उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा करता है।
Another milestone for 1 M followers! Can't thank all our fans and followers enough.
क्रिकेट सितारों से सजी इस टीम की अगुवाई गौतम गंभीर के जिम्‍मे है। वहीं, इस टीम के मालिक शाहरुख किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कहीं ना कहीं इस टीम के फॉलोअर बढ़ने के पीछे शाहरुख खान का भी बड़ा हाथ है।
गौरतलब है कि फैंस की संख्‍या में नंबर एक चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम 14 लाख पार है। दूसरे स्‍थान पर कोलकाता की टीम 10 लाख के पार हो गई है। मुंबई इंडियंस के ट्विटर फैंस की संख्‍या 9 लाख 50 हजार, बैंगलोर के फैंस संख्या 9 लाख 12 हजार, पंजाब की 6 लाख 47 हजार, राजस्थान की 6 लाख 20 हजार, हैदराबाद की 5 लाख 66 हजार और डेल्ही डेयरडेविल्स की 5 लाख 36 हजार है।
आज  करके ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड कर रहा है जिसमें टीम के 10 लाख फॉलोअर पूरे होने की खुशी जाहिर की जा रही है। वहीं इसका कारण कोलकाता टीम क्रिकेटरों के अलावा टीम के मालिक शाहरुख को इसका वजह बताया जा रहा हैं।
मौजूदा चैंपियन टीम कोलकाता का फैंस फॉलोअर बढ़ने से उनकी टीम में उर्जा का नया श्रोत आया होगा और शायद एक बार फिर से खिताब जीतने के लिए कड़ी मेहनत करते दिखेंगे। आईपीएल-8 में दो मैच खेल एक मैच जीत चुकी कोलकाता का अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब के ख़िलाफ़ पुणे में खेलना है।
C'mon SRKians Use in all your tweets & conversations and keep watching the New KKR TVC here -

No comments:

Post a Comment