लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार चुनाव होता है। आज वो त्यौहार दिल्ली की जनता मना रही है। नौकरशाह से सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बने अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी दोनों के किस्मत का पिटारा ईवीएम मशीन में बंद हो रही है।
वहीं देखना दिलचस्प होगा कि क्या मोदी और भाजपा का जादू यहां भी अपना कारनामा दिखाएगी या मोफलर मैन के नाम से प्रसिद्व केजरीवाल जो आम आदमी होने का दावा करते है। उनका जादू फिर एक बार दिल्ली की जनता पर चलेगा। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अजय माकन के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है।
इस बात से बिल्कुल भी नकारा नहीं जा सकता है कि चुनाव के अंतिम दिनों में कांग्रेस महासचिव राहूल गांधी द्वारा किये गये रोड शो में जो भीड़ उमड़ी है। उससे कांग्रेस भी काफी खुश नज़र आ रही है। क्योंकि इस चुनाव से पहले जिनके पास बात करने के लिए मुद्दा तक नहीं था। वह आज सरकार बनाने की बात कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली के इस चुनाव को भाजपा ने अपने आन-बान-शान पर ले लिया है तभी तो भाजपा के करीब 120 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया और अरूण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, रवि शंकर प्रसाद, उमा भारती, धर्मेंद्र प्रधान एवं एम वेंकैया नायडू समेत कई केंद्रीय नेताओं को प्रचार मुहिम में शामिल करके जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया गया।
जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं चार रैलियों में हिस्सा लिया। वहीं जनता से अपील की कि वे दिल्ली को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए भाजपा को एक अवसर दें। दूसरी तरफ आप पार्टी ने बहुत सुर्खियां बटोरी और जनता के बीच अपना प्रचार अभियान जारी रखा।
राजनीतिक पंडितों की मानें तो आप और भाजपा में दिल्ली की चुनावी लड़ाई है। मगर फिर से अपनी जमीन तलाशती कांग्रेस को सीरे से नकार देना भी गलत होगा। अब देखना है कि कौन किसे कितना चुनौती दे पाती है। भाजपा, आप या कांग्रेस...

मोफलर मैन ही दिल्ली की कायपलट करेगी. चाहे लालफिताशाही हो या फिर कमंडलवादी विचारधारा के नेतागण. कोई नही रोकेगा केजरी का जादू. कमल र्मुझाऐगा, पंजा डगमगाऐगा और झाड़ु अपना दम दिखायेगा....
ReplyDeleteKeep it Up !!! Well improvement in your Article last before..
धन्यवाद देवेन्द्र कुमार जी... सीख जाउंगा, लिखते लिखते और जीते कोई भी भलाई सिर्फ जनता की होनी चाहिए।
Delete