मानव तस्करी और वेश्यावृति में लिप्त महिलाओं
पर आधारित फिल्म ‘लक्ष्मी’ के एक दृश्य में एक वेश्यावृति का धंधा करने वाली एक लड़की कहती है
कि हमें कुछ और काम नहीं आता है केवल खाली मर्दों को सेक्स के माध्यम से खुश करने
के अलावा। एक रात के लिए मैं किसी की मां, बहन
का सौदा करवा सकती हूं। मगर मैं इस पुर्णजागरण संस्था में बैठ भिखारियों की तरह
टोकरियां नहीं बीन सकती हूं। इस सीन का तात्पर्य बस इतना था कि जब ये महिलाएं
किसी-किसी कारण से इस वेश्यावृति के धंधे मे आती है। तब इन्हें इसका आदी बनाने हेतु
शाम, दाम, दंड, भेद सभी तरह की जोर आजमाईश होती है।
इसके लिए उन्हें लाईमलाइट की दुनिया में दारू शराब, शवाब सब का आदी बना दिया जाता है।
इसलिए कि वह, इस दुनिया को छोड़ के ना जा सके। यह दुनिया धीरे धीरे उनके तन-मन सब
में रम जाती है।
ऐसी ही एक घटना मेरे साथ पिछले दिनों घटी थी।
जब मैं अपनी एक महिला साथी को पटना स्टेशन से रिसीव करने के लिए गया था। रात का
समय था इसलिए मैं उस साथी को किसी और के भरोसे छोड़ नहीं सकता था क्योंकि बिहार कि
तस्वीर बाहर के लोगों के मन में आज भी पुरानी वाली ही है। क्योंकि रात के एक पहर के
बाद स्टेशन ‘‘विधवा के सुनी मांग के जैसे हो जाती है’’। पटना रेलवे स्टेशन पहूंच मालूम चला कि
ट्रेन अपनी निर्धारित समय से 3-4
घंटे देर है। मैं समय व्यतित करने हेतु स्टेशन के इधर उधर चक्कर काटने लगा और स्टेशन
की चैहद्दी नापने लगा।
उस रात को मैंने देखा कि स्टेशन के आस पास में
फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोग, हॉटलों
में काम करने वाले छोटे छोटे बच्चे, भीख मांगने वाले, मानसिक रोगी सभी रात गुजारने को एक आशियाना खोजते हुए। पटना रेलवे
स्टेशन के प्लेटफार्म पर आ जाते है क्योंकि यहां इन्हें एक ऐसा आशियाना नसीब हो
जाता है जिसके उपर एक छत तो होती है। सभी बेसुध होकर यहां वहां पसरे पड़े थे, गंदी मैले कपड़े पहने, फटी पुरानी हालत में। इन्हें सोते देख
ऐसा लग रहा था जैसे दुनिया का कोई डर भय नहीं अगर उनके पास में एक बम भी फूट जाए, तो शायद उठने कि जे़हमत भी ना करेंगे।
इन सब कि ऐसी स्थिती देख मन विचलित सा होने
लगा। फिर मैनें रेल के आगमन और प्रस्थान के टाइम टेबल बता रही स्क्रीन बोर्ड को
देखा तो वह अपनी उसी समय पर अडिग दिखी।
मैं पटना रेलवे स्टेशन के अंदर का नजारा देखने
के बाद बाहर निकल आया। बाहर भी टैक्सी, बड़ी
बड़ी महंगी गाडि़यां और ऑटो की शांत भीड़ लगी थी। तभी मेरी नज़र अचानक औरतों की एक
भीड़ पर पड़ी। मैं सोचा शायद ये औरते कहीं दूर से घुम कर आ रहीं होगी और रात का
वक्त है तो यह स्टेशन के बाहर दिन होने का इंतजार कर रही है। भीड़ की संख्या
तकरीबन 12-15 थी। सभी वयस्क महिला लग रही थी। रात
के समय में भी चमकती दमकती हुई। वहीं उनके पास में एक चाय का स्टॉल लगा था। मैं
चाय पीने चला गया।
तभी अचानक एक रिक्शा उन महिलाओ के पास जाकर रूक
जाती है और उसमें एक मोटा अधेड़ उम्र का व्यक्ति बैठा हुआ। अपनी पेट के तोन को उपर
उठाये जैसे यह रिक्शा नहीं कोई राजशाहीं कुर्सी मिल गयी हो। रिक्शा पर बैठे बैठे
वह अभद्र तरिके से एक महिला को रिक्शा की ओर खींचता है। मैं चाय का ग्लास टेबल पर
रख अंचभे से खड़ा हो जाता हूं तभी चाय वाला बोलता है ‘‘भईया का हुआ’’। मैं बोलता अरे वो देखो उस बुढढे को
उस महिला के साथ क्या कर रहा है। और उसके साथ में खड़ी औरते विरोध भी नहीं कर रही
है।
चाय वाला हंसते हुए ‘‘भईया स्टेशन पर पहली बार आये है क्या
यह ड्रामा तो रोज का है।’’
मैं एक मिनट के लिए अंचित हो गया कि रोज का
ड्रामा। फिर मुझे समझने में देर ना लगा कि यह औरते आम नहीं बल्कि खास है जो ना
जाने अपने शरीर का कितना हिस्सा, कितनी राते किसी मर्द के हवस को पुरा करने में लगायी होगी। जिसके एवज
में इन्हें भी पैसा, दारू और चमकती हॉटलों की शाम देखने को
मिल जाती है। यह सभी महिलाये अपने तन का व्यापार करने वालों में से है। धीरे धीरे
रात चढ़ती गयी और संख्या इनकी कम होती गयी। मैं बहुत देर तक उसी चाय के टेबल पर
बैठे बैठे इनकी पुरी दुनिया को समझने लगा। इनके बात करने का तरिक, मर्दों को रिझाने का तरिका, सौदा करने का तरिका, बुलाने का तरिका आदी। इतना देख मेरे मन
में बहुत सी तस्वीरे और सवालों का जखीरा हिलोरे मारने लगी। इन महिलाओं को और करीब
से जानने का मन करने लगा। तभी बहुत हिम्मत कर उनके पास गया। वे 3 हीं थी बाकि सभी औरते चली गयी थी, किसी के हवस का प्यास बुझाने। जो उनके
रात और बिस्तर को रंगीन करेगी।
उस 3
महिला को एकदम करीब से जाकर देखा तो उनकी उम्र करीब 40 के पार लगी। आंखों के नीचे काले धब्बे
को पाउडर, क्रिम के परदे से छुपाये हुए और होठों
को लालपरी बनाये हुए। मैं उनके जिस्म के सौदे के तरिके को देख चुका था। क्योंकि
इनके सामने इज्ज़त से बाते करना अपने आप को गाली सुनवाना था। फिर भी मैं हिम्मत कर
उनके पास गया और इज्ज़त से उनको प्रणाम किया। शायद उनलोगो ने भी मुझे नोटिस किया
था कि मैं बहुत देर से उनलोगों को देख रहा हूं। उनमें से एक ने कहा क्या चाहिए।
मैं सीधे अपने सवालों पर कुद पड़ा कि ‘‘आप
ये सब काम क्यों करती है?’’
कुछ और काम किजिए?
बहुत
से काम भरे पड़े है दुनिया में मगर आप सभी यहीं गंदा काम क्यों करती है?
तभी सब के सब एक अंचिभित सा मुस्कान मुझे देते
हुए बोलती है। कहां घर है तेरा घर और इतनी रात स्टेशन पर, ट्रेन लेट है क्या?
मैं बोला किसी का इंतजार कर रहा हूं तभी आप
लोगो को देखा और बहुत देर से आप सब को देख रहा था। अब बोलिएं क्यूं करती है आप ये
सब? तब उन्होंने भी उस फिल्म ‘‘लक्ष्मी’’
की
एक डायलॉग की तरह बोलती है कि हमें कुछ और काम नहीं आता है और इसमें हमें शराब, पैसा और बडे बड़े हॉटलों में खाने को
मिल जाता है। वहीं सब से बड़ी जरूरत पैसे कि होती है। जहां एक रात में हमें दो-तीन
मर्दों से 500 से 1000 रूपया कमा लेते है। मगर कोई और काम करेंगे तो इतना पैसा कहां से
मिलेगा।
यह सुन मुझे कुछ समझ में नहीं आया। मैं क्या
बोलूं उनको और फिर वहां से हट गया। यह सोचने लगा कि यह समाज, नारी, सरकार, नीति-योजना, सशक्तीकरण, मानवता सब क्या है? सब कहने और सुनने के लिए है बस। सच में
धरातल पर कुछ सत्य नहीं दिखता।
एक रात में जिंदगी का ऐसा सच भी देखने को
मिलेगा यह सोचा भी नहीं था। भिखारी, मानसिक
रोगी, काम करने वाले छोटे छोटे बच्चे, यात्री, ट्रेन, नारी का एक ऐसा सच (वेश्यावृति) सब कुछ देख मैं थोड़ा अपने आप कुछ अजीब
सा महसुस करने लगा और बीच बीच में अपनी उस प्यारी दोस्त का इंतजार करता रहा। जिसके
कारण मुझे समाज और जिदगी के एक हकिकत का अलग रूप भी देखने को मिला।
बहुत ही शानदार लिखा है दोस्त....सच में दिल को छुने वाला....और एक बार मैं भी पटना गया था तो इस तरह की कहानी मुझे भी एक दारोगा ने बताया था....
ReplyDelete