वही भारतीय राजनीति की
आधारभूत संरचना ही स्वार्थ
पर दिखाई देती
है। क्योंकि पूरे
भारत में सांसदों
की संख्या 543 है
जिसमें 300 से ज्यादा
सांसद करोड़पति की
श्रेणी में है।
जबकि पूरे भारत
में 4807 सांसद व विधायक
हैं। जिसमें
1460 माननीयों के ऊपर
अपराधिक मामले होने की
घोषणा है। जिसमें
688 के खिलाफ गंभीर अपराधिक
मामले हैं। जिसमें
कुछेक को छोड़कर
ज्यादातर मामलों में आरोप
तय हो चुका
है। जबकि 24 सांसदों
एवं विधायकों को
सजा भी सुनाई
जा चुकी है।
वही कुछ माननीय
पर सजा तय
होने के बावजूद
ऊपरी अदालत में
अपील कर राजनीति
के खंभे पकड़
के खड़े हैं।
कहने का तात्पर्य
यह है कि
यह कैसी राजनीति
है? जहां लोकहित,
राजहीत नहीं दिखता
बल्कि स्वयंहित को
तरज़ीह मिलती है। जबकि
भष्ट्राचार आज हमारे
देश में एक दिमक
की तरह है
जिसे तंत्र व्यवस्था
में ढूंढना मुश्किल है।
क्योंकि इसका प्रभाव
राजनीति, तंत्रनीति, देशनीति
तक नहीं बल्कि
इसका सीधा संबंध
स्वयंनीति से होता
है। जो आज
हर तरफ व्यापत
नज़र आने लगा
है।
वही आज
करोड़पति, अरबपति लोगो को
सत्ता की चाहत
इसलिए होती है।
क्योंकि उन्हें अपने पैसों
की रक्षा करनी
है। बाहरी लूट,
चोरी से नहीं
बल्कि टैक्स बचौती
से, हंसी तो
तब आती है
जब ये लोग
करोड़ो रूपये चुनाव के
वक्त झोंक देते
है। मगर वही
कुछ लाख रूपये
राष्ट्रहित में टैक्स
नहीं देगें।
वही इससे
से उल्ट अपने
दबदबे से डर,
खौफ का बाजार
चला रहे लोग,
जब इस राजनीति
की ओर मुड़ते
है तो उनका
प्रौपेगेंडा होता है
स्वयं का बचाव
करना। राष्ट्र या
लोक बचाव करना
नहीं। वही सत्ता
गहतें ही ये
और बाहूबली हो
जाते है। जिनका
कुछ आंकड़ा उपर
के लाइनों में
लिखा हुआ है।
शायद अगर
समय रहते भारतीय
राजनीति इन स्वार्थों
के प्रभाव से
बाहर नहीं निकली
तो ऐसे लोग
राजनीति के आका
बन बैठेगे। जो
कौडि़यों के भाव
देश को बेच देगे और हम
सर झुकाकर उनका सलाम
करेंगे।
1. भारत को बच्चा कहना सही नहीं है।
ReplyDelete2. कुछ अशुद्धियां :-
- राज्यहीत- राज्यहित
- अपराधिक- आपराधिक
- दिमक- दीमक
- व्यापत- व्याप्त
- बचौती कोई शब्द नहीं होता।
- उल्ट- उलट
- बाहूबली- बाहुबली
3. कई जगह पूर्णविराम की जगह अर्द्धविराम लगाने की जरूरत है।
4. विषय अच्छा है और प्रवाह भी बेहतर है।